UP News: शौर्य एवं वीरता की मिसाल थे महाराणा प्रताप | Naya Sabera Network
शौर्य दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वीर सपूत पराक्रमी महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती पर जिला अस्पताल स्थित महाराणा प्रताप पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि शूरवीर महाराणा प्रताप बहुत ही वीर निर्भीक और पराक्रमी थे जिन्होंने अपनी वीरता से मुगलों के छक्के छुड़ा दिए।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: पाकिस्तान का अंत होने पर ही होगा आतंक का अंत: शैलेश पांडे | Naya Sabera Network
मुख्य वक्ता इं. ए. एल.गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप ने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और वह अंत तक देश के लिए लड़ते रहे। प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, इन्द्र देव त्रिवेदी, मीरा मोहन, सुधीर मोहन, निर्भय सक्सेना ने भी प्रसंग साझा किए। मानव सेवा क्लब ने जिला अस्पताल से नैनीताल रोड तक तिरंगा यात्रा भी निकाली। भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय, वन्दे मातरम के जोरदार नारे लगाए।
![]() |
विज्ञापन |