Lucknow News: 28 पीपीएस अफसरों का यूपी में तबादला, देखें लिस्ट | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
Lucknow News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में प्रतिदिन तबादले हो रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार की देर रात को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने 28 पीपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। तबादले के क्रम में सबसे पहले लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अंशु जैन का नाम है। इन्हें बागपत भेजा गया है। गौरव कुमार शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक बलिया से एसीओ लखनऊ जोन बनाया गया है। गौरव शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक फतेहपुर, अवधेश कुमार पांडेय पुलिस उपाधीक्षक तकनीकी सेवाएं यूपी बनाए गए।
सुधांशु शेखर पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ लखनऊ, अजीत चौहान को पुलिस उपाधीक्षक हरदोई और सुरेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक कन्नौज के पद पर भेजा गया है। इसके अलावा अजय त्रिवेदी को पुलिस उपाधीक्षक एसीओ मुख्यालय लखनऊ, सुनील कुमार वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक यूपीपीसीएल अलीगढ़, देवेंद्र कुमार द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक चंदौली और अभयनाथ मिश्र को पुलिस उपाधीक्षक संतकबीरनगर बनाए गया है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: जीव में अभिमान आने पर वह ब्रह्म से दूर हो जाता है: आचार्य रजनीश | Naya Sabera Network
श्वेता आशुतोष ओझा को सहायक सेनानायक 20वीं वाहिनी पीएसी, मनोज कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक झांसी,अजय सिंह को पुलिस उपाधीक्षक आजमगढ़, राजीव कुमार सिसोदिया को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सहारनपुर, सतीश चंद्र शुक्ला को पुलिस उपाधीक्षक भदोही, अमित सक्सेना को एसीपी गाजियाबाद, रजनीश यादव को सीओ बलिया, हरिराम यादव को पुलिस उपाधीक्षक देवरिया, विनीत कुमार मुख्य एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें | UP News: पुलिस ने हटवाया अतिक्रमण, लोगो को किया जागरुक | Naya Sabera Network
इसके साथ ही साथ विनीत सिंह को एसीपी लखनऊ, प्रीतम पाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक मथुरा, जितेंद्र परिहार को पुलिस उपाधीक्षक खीरी, अपेक्षा निम्बाडिया को पुलिस उपाधीक्षक शामली, सृष्टि सिंह को पुलिस उपाधीक्षक औरैया, राजेश कुमार राय को पुलिस उपाधीक्षक सोनभद्र, नागेंद्र कुमार चौबे को पुलिस उपाधीक्षक सीतापुर और अभय राय को पुलिस उपाधीक्षक इटावा बनाया गया है।