Jaunpur News: भागवत कथा सुनने से होती है मोक्ष की प्राप्ति: पंडित प्रकाश चंद्र | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। क्षेत्र में चल रहे भागवत कथा के चौथे दिन भगवान नरसिंह के अवतरण को लेकर विस्तार से कथा का भक्तों को श्रवण कराया तथा भगवान श्री विष्णु के पृथ्वी लोक पर अवतार के संबंध में विस्तृत रूप से कथा का श्रवण कराया। मथुरा में जन्मे है नंदलाल बधइयां बाज रही भजन पर श्रोता मंत्र मुग्ध हो गए। श्री कृष्ण जन्म होते ही महिलाएं नृत्य करने लगी।
मुख्य यजमान द्वारा जन्म होते ही खिलौने, पुष्प आदि लुटाए गए। महिलाएं सोहर पर नृत्य करने लगी। कथा के प्रारंभ में/लगधरपुर/ बेलवार गांव निवासी एवं मुख्य यजमान श्रीमती गायत्री देवी एवं श्री शीतला प्रसाद मिश्र ने पूजन अर्चन किया कुलगुरु शिवकुमार तिवारी एवं कुल पुरोहित शशिकांत त्रिपाठी/पिंटू के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर हरिओम पांडे, भोला मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, विजय मिश्र की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: श्रम कानून हो प्रो-इंडस्ट्री एवं प्रो-श्रमिक : योगी | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |