Jaunpur News: 100% परिणाम! माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में लहराया परचम | Naya Sabera Network

Jaunpur News: 100% result! Students of Mount Litera Zee School have made their mark in the exam | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024–25 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कक्षा XII के विद्यार्थियों ने सभी संकायों में शानदार अंक प्राप्त किए। शाम्भवी सिंह ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 96.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनके बाद योग्यता जायसवाल (95.0%), शेर्या अग्रहरि (94.2%), काव्या चतुर्वेदी (93.2%), आदित्य सिंह (93.0%, साइंस), वैष्णवी सिंह (92.0%) और आर्या यादव (91.8%) ने भी 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। अन्य उल्लेखनीय विद्यार्थियों में स्वीटी यादव, प्रिंस यादव, शगुन सिंह, गरिमा यादव, आरुही जायसवाल, कृतिका गुप्ता, श्रेया यादव, शुभांगी गुप्ता, आशुतोष सिंह, तेजस्वी गुप्ता, अंशिका यादव, जया सिंह, जानवी सिंह, पलक सिंह, शास्वत उपाध्याय, परिधि सिन्हा और साक्षी यादव जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।

Jaunpur News: 100% परिणाम! माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में लहराया परचम | Naya Sabera Network

कक्षा X में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनुभव यादव और श्रेयश दुबे ने 94.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके बाद मानवी सिंह (91.4%), उन्नति सिंह (90.6%), मनश्वी ठाकुर (90.6%), अनुराग पटेल (90.5%) और शौर्य प्रताप कौशिक (89.6%) ने शानदार प्रदर्शन किया। अन्य प्रमुख विद्यार्थियों में प्रियांशु गुप्ता, आदिति सिंह, भूमि यादव, दिव्यांश सिंह, अंश यादव, मानसी उपाध्याय, उत्तम सिंह, त्रिप्ती यादव, श्रेया उपाध्याय, श्रेयांश सिंह, अभि सिंह और शिवानी यादव शामिल हैं। जिन्होंने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।

यह भी पढ़ें | बच्चों के कम अंक पर न डाँटें, न शर्मिंदा करें... | Naya Sabera Network

विद्यालय के प्रबंधक डॉ अरविन्द सिंह, विख्यात सिंह तथा प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित मार्गदर्शन का प्रमाण है। माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर अपने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की दिशा में भी उत्कृष्टता हेतु प्रेरित करता है।

Admissions Open – Session 2025-26 Mount Litera Zee School 📍 School Address Mount Litera Zee School, Jaunpur 📞 Contact 7311171181 7311171182 Naya Sabera Network


नया सबेरा का चैनल JOIN करें