Jaunpur News: समासेवीका अर्चना के निधन पर शोकसभा | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवम् कायस्थ महासभा युवा शाखा के पूर्व जिला अध्यक्ष ऋषिकेश श्रीवास्तव के निधन पर एवम् कायस्थ महासभा के वरिष्ठ नेता मनीष श्रीवास्तव बच्चा जी की पत्नी वरिष्ठ समासेवीका अर्चना श्रीवास्तव के निधन पर कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर द्वारा एक शोक सभा आयोजित किया गया।
यह भी पढ़ें | जानिए ज्योतिष गुरू पंडित अतुल शास्त्री से आज का राशिफल | Naya Sabera Network
जिसमे दो मिनट का मौन रखकर मृतकों के आत्मा के शान्ति के लिए किया गया। राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने कहा कि दोनों लोग के निधन से समाज की गहरी क्षति हुई है और इतनी कम उम्र में निधन पर लोग मर्माहत है। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ उमाकांत श्रीवास्तव प्रिंसिपल, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि इस दुख के घड़ी में समाज परिवार के साथ है।
शोक व्यक्त करने वाले में कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चन्द श्रीवास्तव दीनू , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव,राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के जिला अध्यक्ष गिरिजेश श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ एकता मंच के अध्यक्ष दयाशंकर निगम, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय जिला अध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, जिला महामंत्री संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव सोनू, राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार,जिला उपाध्यक्ष अनिस श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव दीपू, विनय श्रीवास्तव आदि लोगो ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
![]() |
विज्ञापन |