UP News: विश्वसुंदरी पुल पर कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार घायल | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के विश्वसुंदरी पुल पर मंगलवार शाम एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पल्सर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: समासेवीका अर्चना के निधन पर शोकसभा | Naya Sabera Network

घायलों की पहचान विनय सिंह (34), निवासी तारापुर चितईपुर और रितेश सिंह (32), निवासी नरोत्तमपुर, लंका के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया और अपनी कार वहीं छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर रमना चौकी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें