Jaunpur News: हेड कांस्टेबल पर महिला के साथ दुर्व्यवहार का आरोप | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला, जौनपुर। ईशापुर गांव थाना सरपतहां की निवासी एक अनुसूचित जाति की महिला ने स्थानीय थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उक्त कांस्टेबल ने उसके घर में घुसकर न केवल उसके साथ, बल्कि उसकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। एसपी को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि 4 मई को उसका गांव के धर्मेंद्र सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी दिन रात करीब 8 बजे धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी के साथ उसके घर पहुंचे। महिला के अनुसार दोनों ने उसे गालियां दीं, जबरन घर में घुसे और उसकी व उसकी पुत्री के साथ दुर्व्यवहार करते हुए धमकियां भी दीं। घटना के बाद से उसका पूरा परिवार भय के माहौल में जी रहा है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आतंकी ठिकानों पर हमला करके सेना ने मृतकों को दी श्रद्धांजलि: दिनेश यादव फौजी | Naya Sabera Network
![]() |
Ad |