UP News: ग्रुप कमांडर वाराणसी बाई ने 96 उत्तर प्रदेश वाहिनी सीसी का किया निरीक्षण | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर वाराणसी बी के ग्रुप कमांडर ग्रुप कैप्टन विकास कुमार पंजियार ने 96 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी जौनपुर का प्रशासनिक निरीक्षण किया। ग्रुप कमांडर महोदय के आने पर कैडेटो ने महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल शंकर सिंह गौतम ने वाहिनी के वार्षिक क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।
ग्रुप कमांडर महोदय वाहिनी के कर्मचारियों से मिले और क्रियाकलापों के बारे में जानकारी ली। अंत में महोदय ने सभी अधिकारियों, कनिष्ठ अधिकारियों और जवानों का सैनिक सम्मेलन किया। सम्मेलन में देश की ताजा हालात के बारे में जानकारी दी और हालात को कैडेट से साझा करने की सलाह दी। कैडेट्स की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया तथा राज्य सरकार से मिल रही ताजा अनुदेशों का पालन करने को कहा और कैडेट्स को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए कहा। अंत में महोदय ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सैनिक सम्मेलन की समाप्ति की घोषणा की।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कार व टेंपो की टक्कर में तीन घायल | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |