BREAKING

Jaunpur News: पुलिस कर्मी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। शनिवार आधी रात पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान तस्करों द्वारा पिकअप से रौंदने से हुई पुलिस कर्मी चंदौली जनपद के सकलडीहा थानाक्षेत्र के उकनी गांव निवासी 35 वर्षीय दुर्गेश कुमार सिंह की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृदुभाषी व व्यवहार कुशल दुर्गेश की पत्नी प्रियंका सिंह खुज्झी में प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका है।वह सिधौनी गांव में किराए के मकान में 6 वर्षीय बेटी नव्या व दो वर्षीय तान्या के साथ रहती है। घटना की जानकारी होते ही पिता दीनानाथ सिंह पुत्री तारा के साथ पहुंच गए। माता उर्मिला सहित परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को घर भेजवा दिया है।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मुख्यमंत्री से मिले राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें