BREAKING

Jaunpur News: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे | Naya Sabera Network

Jaunpur News: किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हर संभव प्रयास: हिमांशु पांडे | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। किसानों को आत्मनिर्भर और खुशहाल बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को पारदर्शी तरीके से सब्सिडी दी जा रही है। पूर्वांचल एग्रो सेल्स तथा लांसर परिवार द्वारा द्वारा खुटहन के निखिल पैलेस में आयोजित कृषि गोष्ठी में प्रमुख अतिथि के रूप में बोलते हुए कृषि उपनिदेशक हिमांशु पांडे ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि अब किसी को भी सब्सिडी लेने के लिए विचौलियों की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा कृषि प्रसार डॉ रमेश चंद्र यादव ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों से उनका लाभ उठाने की अपील की। कृषि एग्रो सेल्स के संचालक अरुण यादव ने दोनों अतिथियों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गौरवेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव पूजन पांडे, प्रेमचंद यादव तथा लांसर कंपनी के मालिक हर्षद पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सैकड़ो किसान उपस्थित रहे। किसानों ने सभागृह परिसर में रखे नए कृषि यंत्रों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: कंपोजिट विद्यालय रन्नो में समर कैंप का भव्य उद्घाटन | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26: ANJU GILL ACADEMY | Katghara, Sadar, Jaunpur  | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें