UP News: डीएम ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, दिए निर्देश | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा और संबंधित अधिकारियों को तत्काल फोन के माध्यम से इनसे अवगत कराया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का त्वरित और समुचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रार्थना पत्रों पर फरियादियों के मोबाइल नंबर अंकित हैं, इसलिए कार्रवाई के बाद उन्हें सूचित करना अनिवार्य है।
यह भी पढ़ें | Poetry: कैसे जिएंगे हम | Naya Sabera Network
उन्होंने निस्तारण में देरी को अनुचित बताते हुए अधिकारियों को फरियादियों के साथ समन्वय स्थापित कर विभागीय कार्रवाई समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न झेलनी पड़े। यह जनता दर्शन कार्यक्रम आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
![]() |
विज्ञापन |