Mumbai News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं डॉ. मंजू | Naya Sabera Network

Mumbai News Dr. Manju honored with Dr. APJ Abdul Kalam Bharat Award Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्य, समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम की अलख जगाने वाली लोढ़ा फाउंडेशन और इंटरनेशनल जैन साहित्य संगम की अध्यक्ष, महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी की उपाध्यक्ष, परम चक्र अवॉर्ड डायरी लेखिका , सुप्रसिद्ध साहित्यकार तथा प्रेरणादायक वक्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली डॉ मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा को मुंबई सीजन– 8 में डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: आंधी में गिरे पेड़ से दबकर बाइक सवार की मौत, पुत्री और भतीजी घायल  | Naya Sabera Network

30 मई को वी बी चव्हाण ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर भारत रत्न डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के भतीजे एपीजेएमजे शेख सलीम, यूएई की पावर वूमेन आफ लिगेसी डॉ अरशी अयूब जवेरी, पुरस्कार की संस्थापक सोनिया मेयर समेत अनेक विशिष्ट लोग उपस्थित रहे। 

इस अवसर पर बोलते हुए डॉ मंजू लोढ़ा ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत माता  के ऐसे सपूत रहे जिन पर पूरे देशवासियों को गर्व है। उनकी सादगी, विनम्रता, ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा उनके परिवार में भी दिखती है। ऐसे महान व्यक्ति के नाम पर पुरस्कार प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके सेवा पथ पर एक और प्रेरणादायक उपलब्धि है। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और संस्कृति के संरक्षण की दिशा में वे पूरे मनोयोग के साथ काम करती रहेंगी।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें