UP News: सड़क हादसा में साले-बहनोई की मौके पर ही मौत | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जालौन। जिले में शुक्रवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे और उनकी कार को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। डिग्गीताल, पटेल नगर निवासी नितेश शर्मा उर्फ भंडारी शर्मा (48) जो कि मास्टर के नाम से भी जाने जाते थे, वह अपने साले सुशील नगर निवासी राहुल शर्मा के साथ शुक्रवार देर रात एट कस्बा गए थे। वहां राहुल के एक मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद दोनों कार से वापस लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे जब उनकी कार झांसी-कानपुर हाईवे पर पहुंची, तभी झांसी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों उसमें बुरी तरह फंस गए।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ एपीजे अब्दुल कलाम भारत पुरस्कार से सम्मानित हुईं डॉ. मंजू | Naya Sabera Network

घटना की सूचना मिलते ही एट थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाया गया। कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो वहां का माहौल बेहद गमगीन हो गया। नितेश शर्मा का क्षेत्र में अच्छा खासा सामाजिक दायरा था और लोग उन्हें एक मिलनसार व्यक्ति के रूप में जानते थे। थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

*🚀🚀 प्रवेश प्रारम्भ /सत्र: 2025-26 🚀🚀  श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  ▪️  (सम्बद्ध-वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर)  ☎️ सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153, 9161672000, 8957741376   📚 संचालित कोर्स- बी.एड. सीट-100 | बी.ए. |  एम.ए. | बी.बी.ए.  | बी.सी.ए.   सुविधाएं- * छात्र/छात्राओं के लिए छात्रावास  * छात्राओं के लिए कामन रूम  * छात्र/छात्राओं के लिए खेल का मैदान  * कम्प्यूटर कक्ष की व्यवस्था   संस्थापक/प्रबन्धक: . रवीन्द्र प्रताप सिंह | 📲 9415207158*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें