Mumbai News: नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन सम्पन्न | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में 18 मई 2025 एवं माह के पूर्व सप्ताह में आनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने किया।
संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने बताया कि इस माह में अनेक उत्सव,ऐतिहासिक पुरुषों की जयंती एवं देश हितार्थ सैनिकों द्वारा सिंदूर आपरेशन पर विजय प्राप्त होने जैसे विषयों पर कविताएं एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति साहित्यकारों द्वारा की गई।
यह भी पढ़ें | ऑपरेशन सिंदूर भारत की संकल्प शक्ति का संदेश | Naya Sabera Network
उक्त कार्यक्रम का संचालन संस्थान के सक्रिय पदाधिकारी सीमा नयन, नूतन सिंह कनक एवं विनय शर्मा दीप ने किया। आमंत्रित साहित्यकारों में कवियत्री मधु पंत नैनीताल उत्तराखंड, यशपाल सिंह यश मुजफ्फरनगर, मानवर्धन कंठ पूना, मधु स्वामी गाजियाबाद, प्रतिभा पांडे प्रीत तमिलनाडु, महेश मानव श्रावस्ती एवं किरण देवी हजारीबाग झारखंड मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी साहित्यकारों को उत्कृष्ट काव्य पाठ हेतु संस्थान द्वारा सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
![]() |
विज्ञापन |