Jaunpur News: बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति ने तिरंगा झंडा के साथ भारतीय सेना शौर्य पराक्रम पद यात्रा निकाला | Naya Sabera Network

Jaunpur News बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति ने तिरंगा झंडा के साथ भारतीय सेना शौर्य पराक्रम पद यात्रा निकाला   Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। बेटी स्वावलंबन सुरक्षा समिति के संस्थापक/ अध्यक्ष डी के अग्रवाल के आह्वान पर 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत भारतीय सेना के द्वारा किए गए पराक्रम पर सेना शौर्य पराक्रम पद यात्रा जेसीज चौराहा से कलेक्ट्री जौनपुर पहुंच कर  समाप्त किया। पराक्रम यात्रा में सैकड़ो की संख्या में बैंड बाजे के साथ सदस्यों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।

संस्थापक/अध्यक्ष डीके अग्रवाल ने भारतीय सेना के द्वारा किए गए कार्यों का प्रशंसा किया और ऑपरेशन सिंदूर का सराहना किया। पदयात्रा का नेतृत्व  चंद्रावती निगम ने किया व्यापारियों ने भारतीय सेना जिंदाबाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जेसीज चौराहा से कलेक्ट्री पहुंचकर सदस्यों की संगोष्ठी में परिवर्तित हो गया।

यह भी पढ़ें | UP News: गाजियाबाद में पुलिस व बदमाश के बीच चली गोलियां, घायल | Naya Sabera Network

डॉ अंजना सिंह ने भारतीय सेना के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना किया, सन्तोष अग्रहरि ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के सभी अधिकारियों का प्रशंसा किया तथा पहलगाम हमले में विधवा हुई सभी महिलाओं के दुख को थोड़ा कम करने वाला कार्य बताया, तथा 9 आतंकवादी कैंप तबाह करते हुए लगभग 250 आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने पर सेना के इस पराक्रम से हिंदुस्तानी जनता के गुस्से में थोड़ा कमी आई। त्रिभुवन शर्मा अखिलेश सिंह शहीद अली अखिलेश मौर्या रोहित चौबे मनोज सेठ किरन रेनू शोभा रंजना तनवीर अहमद उपेंद्र मौर्य भरत भवाल चौहान अमित चौहान चेतना श्रीवास्तव प्रियंका सिंह साधना सिंह प्रमिला पांडेय प्रियंका गौतम सीमा गौतम बिंदू पाण्डेय। बाला मोनिका गौतम निशा चंद्रकला मंजू पांडे सोनी सिंह चौहान के साथ सैकड़ो सदस्यों की उपस्थित रही, सेना शौर्य पराक्रम पदयात्रा का नेतृत्व चंद्रावती निगम/स्वदेश कुमार ने किया, उपस्थित सदस्यों का आभार कार्यक्रम संयोजक रखी सिंह ने व्यक्त किया।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें