UP News: अथर्वन फाउंडेशन को मिला राज्य स्तरीय सम्मान | Naya Sabera Network

news-atharvan-foundation-receives-state-level-honor

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। जनपद की प्रतिष्ठित सामाजिक पर्यावरण संस्था "अथर्वन फाउंडेशन" को उत्तर प्रदेश की चयनित संस्थाओं में से एक के रूप में चयनित किया गया है। इसे "प्रशस्ति पत्र" से सम्मानित किया गया।जो कि प्रयागराज व समस्त फाउंडेशन के लिए अत्यंत गर्व की बात है।यह सम्मान उत्तर प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड,पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी - 2025 में प्रदान किया गया,जिसका विषय  "प्रकृति तथा सतत् विकास के साथ सामंजस्य" था। यह आयोजन गुरुवार दिनांक  22 मई 2025 को मार्स ऑडिटोरियम, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें | UP News: मानव सेवा ईश्वरीय सेवा : सिन्हा | Naya Sabera Network

मुख्य अतिथि के रूप में योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश उपस्थित रहे।अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन, के.पी. मलिक, मा० राज्य मंत्री, पर्यावरण, वन, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिंह आईएएस मुख्य सचिव उपस्थित थे।सम्मानित अतिथियों में सुनील चौधरी,प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव,पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उपस्थित रहे।अथर्वन फाउंडेशन को यह सम्मान पर्यावरण एवं जैव विविधता के सतत् विकास हेतु किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।

अथर्वन फाउंडेशन की ओर से यह प्रशस्ति पत्र लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में संस्था सचिव डाक्टर कंचन मिश्रा, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी अंकित पाठक ने प्राप्त किया गया। संस्था निरंतर समाज व पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त करने हेतु संकल्पबद्ध है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें