Varanasi News : सिकरौल गांव में धूमधाम से निकली मां शीतला की शोभायात्रा | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। सिकरौल गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शीतला माता मंदिर से भव्य झंडा जुलूस रविवार को निकाला गया। यह भव्य शोभा यात्रा सिकरौल गांव से प्रारंभ होकर अदलपुरा, मीरजापुर के लिए रवाना हुई। इस धार्मिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में दूर-दराज़ से आये श्रद्धालु भक्तिभाव से सम्मिलित हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत कलश यात्रा से हुई, इसमें प्रमुख रूप से हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य भोला सिंह और प्रमुख समाजसेवी डॉ. एसएस गांगुली, प्रभु दास, भरत तिवारी, डॉ. सुनील कुमार आदि चल रहे थे जिसमें महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लेकर माता शीतला के जयकारों के साथ चल रही थीं। गांव में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। डीजे की भक्ति धुनों और बैंड बाजों के साथ यात्रा का वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चुने गए अनिल कुमार त्रिपाठी | Naya Sabera Network
विधिवत पूजन के बाद हुई कलश स्थापना
इस धार्मिक आयोजन से पहले मंदिर के पुजारी रंजीत भगत (बाबा जी) द्वारा मंदिर का विधिवत पूजन एवं कलश स्थापना किया गया। उन्होंने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और हर साल श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। बाबा जी ने सभी से शांति, सद्भाव और भक्ति भावना से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर गौतम चौहान, गोविंद चौहान, अजय कुमार गुप्ता, रामबाबू, विशाल चौहान, रितेश चौहान, पवन, अशोक मौर्य, डॉ जिनेश पटेल, अमित सोनकर, ज्ञान प्रकाश सिंह आदि शामिल थे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सरल स्वभाव, संयमशीलता अशोक सिंह के व्यक्तित्व का था प्रमुख लक्षण : विद्यार्थी | Naya Sabera Network
विज्ञापन |