Surat News: बिंद समाज विकास संघ की सदस्य बनीं संजना बिंद | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
सूरत। बिंद समाज विकास संघ,सूरत, गुजरात महानगर की महिला अध्यक्ष बिंदु चंद्रशेखर बिंद के कर कमलों सक्रिय महिला संजना प्रेमचंद बिंद को सदस्यता दिलाई गई। संजना बिंद ग्राम सभा खेवखर घमहां, पोस्ट अभोली, जिला भदोही उत्तर प्रदेश की निवासी हैं।
संजना हीरानगर सोसायटी राधा कृष्ण मंदिर वराछा रोड, सूरत शहर में एक गृहणी के रूप में हैं। गृहणी होकर भी घर में इमिटेशन का काम करते हुए अपने पति के साथ जीवन यापन करने में कदम से कदम मिलाकर भरपूर मदद करती हुई समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान देती रहती हैं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षा एवं संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही विद्या भारती: दिव्यकान्त शुक्ल | Naya Sabera Network
सूरत के सभी जगहों पर महिला सूरत अध्यक्ष बिंदु बिंद के साथ मिलकर हर किसी के सुख-दुख में भागीदारी देते हुए उनका हर संभव मदद करने में प्रयास करती हैं। उनके पति प्रेमचंद बिंद सूरत में कपड़े का सांचा चलाने का काम करते हैं।
उनके पति ने संघ को बताया कि जिस तरह से बिंद समाज विकास संघ इस समय पूरे भारत में लोगों की मदद के लिए हर समय आगे बढ़कर काम कर रही है हम लोग भी समाज एवं गैर समाज के किसी भी प्रकार की लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शेषधर बिंद और सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
![]() |
विज्ञापन |