Poetry: जवाब नाकाफी है | Naya Sabera Network

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network विज्ञापन

नया सवेरा नेटवर्क

जवाब नाकाफी है

मुँहतोड़ जवाब दिया जाता इधर से है हर बार|

तोड़ नहीं पाये अब तक उसका एक भी बार||

यदि तोड़े होते मुँह उसका तो आज न रोना पड़ता|

बात से नहीं लात से उसको  कुचलो अबकी बार||


विषधर विष उगलेगा ही चाहे दूध पिलाओ जितना|

गर्दभ लात चलायेगा ही चाहे पाठ पढ़ाओ कितना||

दोनों की प्रकृति नहीं बदलेगी दोनो ही हैं खुंखार|

लट्ठ की भाषा समझें जितना प्यार न समझें उतना||


दंड उन्हें देने से पहले उनको दंडित करिए|

आते हैं रहते हैं पलते खाते हैं जिनके जरिए||

जरिया ही वो बंद करो प्रथम उसी पे करो वार|

शक्तिहीन कर उनके रक्षक को पहले धरिए||


संसद में भी जो बैठे हैं दहशतगर्दों के आका|

उनका भी पहले बंद करो दाना पानी हुक्का||

वो ही करवाते दंगल उनसे वो ही उनके रक्षक|

उनकी नसबंदी करिए जो यहाँ हैं उनके काका||


फिलिस्तीन का झोला ले जो संसद में जाये|

फिलिस्तीन की जय हो जो नारा लगवाये||

घोषित करो देशद्रोही दंड दो उसको प्रथम|

जो हिन्द मे रहके हिन्द की ऐसी तैसी करवाये||


आंदोलन में पाकिस्तानी झंडा जो फहराये|

ऐसे पाक प्रेमियों को पाक में अब पहुँचायें||

उन्हें यहाँ न रखिए अब वो हैं आस्तीन के साँप|

वो घातक हैं उनको अब दूध नहीं पिलवायें||

पं.जमदग्निपुरी

Admission Open 2025-26 : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210  | Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें