UP News: लव मैरिज से रोका तो बेटे ने कर दी मां की हत्या | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

कानपुर। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सनकी बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना की जानकारी उसने खुद ही पुलिस को फोन कर जानकारी। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी को लव मैरिज करनी थी लेकिन उसकी मां इस शादी के लिए राजी नहीं थी, इसलिए उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि फतेहपुर स्थित रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी प्रमिला सिंह (55) अपने बेटे राजा के साथ रहती थीं। उनके पति धर्मेंद्र सिंह की करीब पांच साल पहले मौत ही चुकी है। उनके चार बच्चों में सबसे बड़ी बेटी प्रीतू की शादी हो चुकी है। सबसे छोटे बेटे राहुल (19) की तीन साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जबकि भाई राजा और बहन आकांक्षा है। बेटा राजा गांव में रहकर खेती किसानी करता है। कुछ दिन पूर्व बुजुर्ग मां चोटिल हो गई थीं। इसलिए वह अपना इलाज करवाने के लिए हनुमंत विहार के नारायनपुरवा स्थित बड़ी बेटी प्रीतू के ससुराल आईं थीं।

यह भी पढ़ें | UP News: किसान पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार | Naya Sabera Network

बेटी प्रीतू ने बताया कि भाई राजा कुछ साल से एक लड़की से प्यार करता है लेकिन मां को लड़की पसंद नहीं थी। क्योंकि लड़की वालों की शर्त थी कि पहले घर बेटे के नाम कराओ तभी शादी करेंगे। बुधवार को राजा बिना किसी सूचना के घर आ गया। जैसे ही वह घर में अंदर आया उसने मां को धक्का मारा और कहने लगा कि अगर तुमने घर को मेरे नाम नहीं किया तो मैं तुम्हे जान से मार दूंगा।

साथ में बहन को भी मार डालूंगा। क्योंकि वहीं तुम्हे मेरे खिलाफ भड़का रही है। बस इतना कहकर मारपीट करने लगा। बीच बचाव के दौरान उसने मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। फिलहाल आला कत्ल के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें