UP News: अहिल्याबाई की प्रतिमा पर चांदी का छत्र लगने पर रामकुमार पाल ने जताया आभार | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान मंडल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बीजेपी नेता रामकुमार पाल ने काशी विश्वनाथ धाम में माता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर चाँदी का छत्र स्थापित करने एवं उनके महान कार्यों को अंकित कर उचित सम्मान प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है। रामकुमार पाल ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने भारतीय संस्कृति, धर्म और समाज के उत्थान में जो अतुलनीय योगदान दिया है, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है।
यह भी पढ़ें | आयुष्मान भारत योजना दिवस 30 अप्रैल 2025-स्वस्थ शुरुआत आशापूर्णा भविष्य | Naya Sabera Network
उनके सम्मान में यह ऐतिहासिक कार्य सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विशेष रूप से सुनील पाल ‘टाइगर’, एडवोकेट सोनू पाल तथा उनके साथियों और गड़ेरिया समाज के समस्त महान व्यक्तित्वों के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने निष्ठा और परिश्रम से इस कार्य को सफल बनाया। रामकुमार पाल ने कहा कि सामूहिक सहयोग और अथक प्रयासों से समाज और संस्कृति को संजीवनी मिली है।
अपने संदेश में उन्होंने देश के नेतृत्व को प्रणाम करते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की भी कामना की। रामकुमार पाल ने कहा कि ऐसे कार्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे और समाज को अपनी सांस्कृतिक धरोहर पर गर्व करने का अवसर प्रदान करेंगे।
विज्ञापन |