Mumbai News: नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान ने कार्यकारिणी का किया विस्तार | Naya Sabera Network

mumbai-news-navkumbh-literature-service-institute-expanded-executive

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नव कुंभ साहित्य सेवा संस्थान की कोर कमेटी की बैठक शनिवार दिनांक 26 अप्रैल 2025 को  हुई।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने वर्तमान में सक्रिय पदाधिकारियों के कार्य को देखते हुए आगामी दिनों में साहित्य की दिशा-दशा और सुदृढ़ हो यह विचार करते हुए निर्णय लिया। 

यह भी पढ़ें | UP News: अहिल्याबाई की प्रतिमा पर चांदी का छत्र लगने पर रामकुमार पाल ने जताया आभार  | Naya Sabera Network

उन्होंने प्रति वर्ष की भांति संस्था के कार्यकारिणी का विस्तार,गठन एवं नवीनीकरण प्रक्रिया के साथ उनके कार्यानुरूप बदलाव किया।संस्था ने जनपद व प्रदेश का विस्तार करते हुए मोनिका अरोरा 'मंतशा' को देहरादून-अध्यक्ष,आदित्य कुमार' को सिवान-अध्यक्ष,मनोज कुमार मृदुल को बांदा अध्यक्ष, उत्तम सूर्यवंशी को हिमाचल प्रदेश- अध्यक्ष,जय सिंह अत्रि को गाजियाबाद अध्यक्ष बनाया।वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए रामस्वरूप प्रीतम (उपाध्यक्ष),धीरेंद्र कुमार धीर(सचिव),दिवाकर सिंह प्रबल(कोषाध्यक्ष),सीमा नयन(उप सचिव),नूतन सिंह 'कनक'(संजोजिका),ममता सिंह 'अनिका'सह (संजोजिका),ममता राजपूत 'हीर'(संरक्षिका),विनय शर्मा दीप(मीडिया प्रभारी) को जिम्मेदारियां सौंपी।राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही ने राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप को बताया कि आगामी दिनों में अन्य प्रदेशों एवं जिलों में भी नियुक्तियां होनी है जिसकी तैयारी कर रहा हूं।अंत में राही ने नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए कहा आप सभी नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के स्वप्नों को पूरा करते हुए अपना भी नाम रोशन करेंगे।

*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें