UP News: सीएम योगी ने किया देवीपाटन शक्तिपीठ में अष्टमी पूजन | Naya Sabera Network

UP News CM Yogi performed Ashtami worship at Devipatan Shaktipeeth Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर के गर्भगृह में आदिशक्ति मां पाटेश्वरी का दर्शन-पूजन किया। उन्हाेंने चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर माता की विशेष पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने पूजा कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उन्होंने मंदिर में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं से संवाद किया और छोटे बच्चों को दुलारते हुए उन्हें चॉकलेट भी दी। मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गौशाला पहुंचे और गोवंशों काे हरा चारा व गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम 5:35 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे और रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी का पूजन करने के बाद लगभग 9:15 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हाे गए।

यह भी पढ़ें | रामनवमी महोत्सव 6 अप्रैल 2025 - दुनियाँ के कई देशों में श्री राम जन्मोत्सव महोत्सव का आगाज़  | Naya Sabera Network


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें