UP News: शादीशुदा प्रेमिका के घर घुसा आशिक, घरवालों ने जमकर पीटा… फिर बुला ली पुलिस | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
आगरा। फतेहाबाद कस्बे के गांव में एक शख्स अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने देर रात उसके घर पहुंच गया। पति और परिवार के अन्य सदस्य छत पर सोए हुए थे। मौके का फायदा उठाते हुए महिला ने अपने प्रेमी को घर बुला लिया। इस बीच, कुछ गांव वालों ने प्रेमी को दीवार फांदते हुए देख लिया और घरवालों को खबर कर दी। फिर क्या था। पति ने पत्नी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। पत्नी ने हड़बड़ी में प्रेमी को संदूक में छिपा दिया। उसे लगा घरवाले ढूंढ नहीं पाएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। पति ने प्रेमी को संदूक से बाहर निकालकर जमकर धुनाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी अर्धनग्न अवस्था में जान बख्शने की गुहार लगातार नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें | तूँ छुपावलू नजरिया | Naya Sabera Network
महिला के जेठ ने प्रेमी के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया है। यह घटना फतेहाबाद के एक गांव में हुई। चित्राहाट का रहने वाला अजय अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। वह रात में दीवार फांदकर उसके घर में घुसा। कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया। उन्होंने महिला के परिवार को इस बारे में बताया। महिला के जेठ और अन्य परिजन ने अजय को घर में खोजना शुरू कर दिया। प्रेमिका ने उसे बचाने की कोशिश की। उसने अजय को कपड़ों के संदूक में छुपा दिया।
नहीं मिला प्रेमी तो हुआ शक
काफी देर तक खोजने के बाद भी अजय नहीं मिला। परिजनों को शक हुआ। उन्होंने संदूक खोलकर देखा। अजय उसमें अर्धनग्न हालत में छुपा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने अजय की खूब पिटाई की। फिर उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर डीपी तिवारीयुवक महिला मित्र से मिलने पहुंचा था। संदूक में छुपा बैठा था। छेड़खानी का केस दर्ज कराया गया है। इस घटना की गांव में खूब चर्चा हो रही है।