Mumbai News: उत्तर भारतीय समाज के गौरव रहे मिठाई लाल सिंह का निधन | Naya Sabera Network

Mumbai News Mithai Lal Singh, the pride of North Indian society, passes away Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। दि ग्राम टुडे, उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले, उत्तर भारतीय संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहे 96 वर्षीय मिठाई लाल सिंह का निधन हो गया है। वे वर्षों से समाजहित के विविध कार्यों में योगदान दे रहे थे। उनके निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: मनपा के हिंदी माध्यम स्कूलों में आठवीं कक्षा शुरू करने की मांग, आयुक्त से मिले मदन सिंह | Naya Sabera Network

दि प्रताप कोआपरेटिव बैंक के संस्थापक, महाराणा प्रताप सेवा मंडल के अध्यक्ष, दयानंद वेदिक विद्यालय एंड जूनियर कॉलेज मुलुंड ,माटुंगा और चारकोप के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यों और व्यक्तित्व से संस्था आज शीर्ष स्थान पर है। अदम्य इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच रखने वाले मिठाईलाल सिंह ने हमेशा उत्तर भारतीय समाज को संगठित और मजबूत करने का काम किया। सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखने वाले मिठाईलाल सिंह, गांधीवादी परंपरा के रूप में देखे जाते थे। संघर्षों से उन्होंने कभी हार नहीं मानी है।

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth | Kotwali Chauraha Jaunpur | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | Olandganj Jaunpur | 9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें