Jaunpur News: अंतरकलह : कांग्रेस के स्वागत समारोह में शामिल नहीं हुए कई नेता | Naya Sabera Network

jaunpur-news-many-leaders-not-attend-welcome-ceremony-congress-due-internal-conflic

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस के आलाकमान पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने का सपना देख रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ जौनपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के स्वागत समारोह कार्यक्रम में गुटबाजी देखने को मिली जहां एक गुट कांग्रेस जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के स्वागत समारोह में हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ वहीं एक गुट से कई लोग कार्यक्रम से नदारद हैं। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण सदर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद भी इस शामिल नहीं हुए। नदीम जावेद के शामिल न होने की वजह कुछ और भी हो सकती है लेकिन चर्चा है कि कई कांग्रेस के नेताओं ने जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति पर नाखुश हैं इसीलिए नदीम जावेद ने आना उचित नहीं समझा होगा। बहरहाल जो भी लेकिन इसी तरह से चलता रहा तो कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर पुन: मजबूत करने का सपना सपना ही रह जाएगा।

पूर्व विधायक नदीम जावेद भी नहीं हुए शामिल

गौरतलब हो कि कांग्रेस आलाकमान ने जौनपुर में अपना नया जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद सिंह को बनाया है। डॉ. प्रमोद सिंह एक विद्वान व्यक्ति हैं। शिक्षा जगत में उनकी एक प्रतिष्ठा है। वहीं शहर अध्यक्ष के रूप में आरिफ खान की नियुक्ति की है। तय समय के अनुसार 7 अप्रैल को नए जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष का स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण पूर्व विधायक नदीम जावेद थे लेकिन किन्हीं कारण से वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। वजह चाहे जो भी रहा हो लेकिन चर्चा यह है कि नदीम जावेद ने शायद कार्यक्रम में इसलिए शामिल होना उचित नहीं समझा क्योंकि पार्टी में अंतर्कलह शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें |  CHAMPARAN MEAT HOUSE - होटल वरूण के बगल में, वाजिदपुर तिराहा, जौनपुर का भव्य उद्‌घाटन शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 | सायं 5 बजे | Naya Sabera Network

ये कांग्रेस नेता रहे नदारद

सूत्रों की मानें तो स्वागत समारोह में पूर्व युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस रामचंद्र मिश्रा, राकेश उपाध्याय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राकेश मंगला गुरु, सुरेंद्र वीर, विक्रम बहादुर सिंह बाबा, प्रदेश महासचिव जयशंकर दुबे, बदलापुर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप यादव, मल्हनी विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष संतोष शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्यापति द्विवेदी, प्रदेश महासचिव सेवा दल राघवेंद्र मिश्रा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, हीरालाल पाल, अजय सोनकर आदि सैकड़ों नेता कार्यक्रम में उपस्थित न होकर विरोध जताया है।

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें