Jaunpur News: एक बार फिर ज्ञान प्रकाश सिंह ने दिखाई दरियादिली | Naya Sabera Network
पशु चारा दान देने में रहे सबसे आगे
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले में ऐसे कई उद्योगपति हैं, जिनके पास मां लक्ष्मी की कृपा बरस रही है, लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह जैसा कोई नहीं है। ज्ञान प्रकाश सिंह ने एक बार फिर अपने बड़ा दिल दिखाते हुए पशुओं के लिए 251 क्विंटल पशु चारा (भूसा) दान किया। इसके पहले भी उन्होंने धर्मापुर ब्लॉक में स्थित ज्ञान प्रकाश स्पोर्टस अकाडमी में कुश्ती के खिलाड़ियों के लिए 8 लाख रुपए का मैट दिए थे ताकि जिले की प्रतिभा और निखर सके। वह अक्सर जौनपुर के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। 251 क्विंटल पशु चारा (भूसा) दान पर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने उनके प्रतिनिधि शिवा सिंह को सम्मानित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रति आभार प्रकट किया। शिवा सिंह को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ललना तिवारी का 105 वर्ष की उम्र में निधन | Naya Sabera Network
महाकुंभ में पेश की थी नर सेवा नारायण सेवा की मिशाल
गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा एवं मुख्य सचिव के कुशल निर्देशन में जनपद में निराश्रित गोवंशों के चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समाजसेवियों, ग्राम प्रधानों व संभ्रांत और सक्षम लोगों से भूसा दान लेने का अभियान चलाया जा रहा है। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह ने 251 कुंतल पशु चारा (भूसा) देकर एक संदेश दिया कि जब भी जौनपुर को उनके बेटे की जरूरत होगी तब वह पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी के साथ जौनपुर के लिए खड़े रहेंगे। इसके पहले भी उन्होंने महाकुंभ में नर सेवा नारायण सेवा की मिशाल पेश करते हुए सैकड़ों तीर्थयात्रियों को भोजन कराया था। उनकी टीम उनकी सेवा में महाकुंभ मेले के दौरान लगी रही। गरीबों, असहायों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहते हैं। प्रतिभावान बच्चों की मदद भी करते रहते हैं।
यह भी पढ़ें | मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको तुलसी के पौधे पर दूध जरूर चढ़ाना चाहिए | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |