Jaunpur News: पंचायत भवन से एक लाख के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी | Naya Sabera Network
शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला रेतकर भीतर रखा एक लाख से अधिक की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाला, लाखों का सामान चोरी | Naya Sabera Network
घटना के दूसरे दिन रविवार की छुट्टी होने के कारण इसकी जानकारी दोपहर में हो पाई। ग्राम प्रधान शिवजोर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। आरोप है कि चोर भीतर रखा लैपटाप, प्रिंटर, इन्वर्टर, बैटरी, मानीटर तथा पंचायत सहायक बिपिन कुमार का एक निजी लैपटॉप उठा ले गए।
![]() | |
|
Tags:
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news