Jaunpur News: आईएएस बनना चाहती है चांदनी | Naya Sabera Network
हाईस्कूल परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त कर चांदनी ने किया नाम रौशन
अब्दुल हक अंसारी
केराकत, जौनपुर। कृष्ण बिहारी इंटर कॉलेज पेसारा की हाईस्कूल की छात्रा चांदनी यादव पुत्री भंगु लाल यादव निवासी ग्राम पलिया ने हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में 600 में 565 अंक यानि 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में चौथे स्थान पर रहने से क्षेत्रवासियों में हर्ष देखा जा रहा है। प्रधानाचार्य विनोद कुमार राय अपने कॉलेज की होनहार छात्रा चांदनी की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए चांदनी यादव को माल्यार्पण कर स्वागत कर बधाई दिया तथा उज्जवल भविष्य की कामना किया है। छात्रा कुमारी यादव ने इस सफलता को लेकर माता कुसुम देवी, पिता भंगुलाल यादव व प्रधानाचार्य विनोद कुमार राय का आशीर्वाद होना बताया। चांदनी यादव ने बताया कि आईएएस बनना चाहती है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: हाईस्कूल में अंशिका यादव को मिला जौनपुर में पांचवां स्थान | Naya Sabera Network
विज्ञापन |
Tags:
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news