Jaunpur News: तीन साल से खराब पड़ी है हैंडपंप, पेयजल का संकट | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत डोभी के ग्राम पंचायत खुज्झी में स्थित बहु-उद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति मन्दूपुर पर पेयजल के लिए लगी हैंडपंप तीन साल से खराब पड़ी हुई है जिससे पेयजल का गर्मी के मौसम में भारी संकट है। समिति पर गेंहू का क्रय केंद्र बनाया गया है। किसान गेंहू बेचने जा रहा है तो हैंडपंप खराब होने के कारण पानी के लिए परेशानी हो रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दोषियों के खिलाफ शख्स से शख्स कार्रवाई करें सरकार: अरविन्द पटेल | Naya Sabera Network
समिति व आसपास के लोगों के लिए पानी के संकट को देखते हुए सात साल पहले हैंडपंप लगाई गई थी। हैंडपंप का उपयोग लोग कर रहे थे। तीन साल पहले हैंडपंप खराब हो गई। ग्राम पंचायत के द्वारा ही हैंडपंप मरम्मत कराया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मरम्मत के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे भीषण गर्मी में पेयजल के लिए परेशानी हो रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने बताया कि हैंडपंप खराब होने की जानकारी मिली है। अतिशीघ्र समस्या का समाधान होगा।