Jaunpur News: अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान राख़ | Naya Sabera Network
अच्छे लाल यादव @ नया सवेरा
थानागद्दी, जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के उमरवार गांव में अज्ञात कारणों से मड़हे में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख़ हो गया। रविवार की आधी रात बाद राजिंदर यादव के घर से सौ मीटर दूर पंपिंगसेट पर बने मड़हे से धुआं उठता देख आसपास के लोग शोर मचाने लगाने। ज़ब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक मड़हे में रखा गृहस्थी का सामान 8 कुंतल गेहूं, दो कुंतल सरसो, कपड़ा और चारा काटने की मोटर जलकर राख़ हो गये। पीड़ित के हिसाब से 70 हजार कीमत के सामान का नुकसान हुआ हैं। पीड़ित ने घटना की सूचना चन्दवक कोतवाली व हल्का लेखपाल को दिया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डेढ़ करोड़ के जेवर, 7 लाख नकदी चोरी की घटना में कोई सुराग नहीं | Naya Sabera Network
![]() |
विज्ञापन |
Tags:
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur crime news
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news