National: BSVS महिला सूरत महानगर टीम ने धूमधाम से मनाई रामनवमी | Naya Sabera Network

national-bsvs-womens-surat-metropolitan-team-celebrated-ram-navami-great-pomp

नया सवेरा नेटवर्क

सूरत। बिंद समाज विकास संघ की जिला महिला अध्यक्ष बिंदु चंद्रशेखर बिंद एवं अशोक कुमार बेहरा की अगुवाई में रविवार 6 अप्रैल 2025 को सूरत , गुजरात के जय अंबे मां ब्यूटी पार्लर देवेंद्र नगर पांडेसरा सूरत में संघ की महिला टीम के साथ भगवान श्री राम के प्रतिबिंब पर माल्यार्पण कर दीपक जलाकर विधि विधान से पूजा पाठ करके बड़े धूमधाम से रामनवमी का महापर्व मनाया गया।

यह भी पढ़ें | सिंधी दिवस 10 अप्रैल 2025 - सिंधी अंबाणी बोली....मिठिड़ी अबाणी बोली  | Naya Sabera Network

रामनवमी के इस पर्व पर संघ की महिला टीम ने पांडेसरा के कई घरों और दुकानों में जा जाकर अपनी महिला टीम के साथ बिंदु बिंद,चंद्रशेखर बिंद और अशोक कुमार बेहरा  सहित, संजना बिंद, रेखा बिंद,शीतल बिंद,मीरा बिंद,भीम केवट, विजय शंकर बिंद सभी कार्यकर्ताओं ने  घर-घर दीप दान देकर घर-घर दीप जलाने का  एक सुंदर प्रयास रहा है। लगभग 101 घरों में बिंद समाज विकास संघ की कार्यकर्ताओं द्वारा दीपक दान किया गया और विधि विधान से पूजा पाठ कराया गया।इस कार्यक्रम  को देखकर सूरत के तमाम स्वजातीय एवं गैर स्वजातीय लोगों ने संघ की सराहना की और साथ में दीपक जलाकर रामनवमी का त्यौहार मनाया।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें