Jaunpur News: हर पीड़ित के साथ पीडीए : अखिलेश यादव | Naya Sabera Network

Jaunpur News: PDA with every victim: Akhilesh Yadav | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिले के खुटहन विकास खण्ड क्षेत्र के पिलकिछा गांव में मंगलवार को दोपहर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सरजूदेई के स्व. पति धर्मराज यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया और परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह हमेशा उनके साथ हैं। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जो दुखी है हम उनके साथ है। हर पीड़ित के साथ पीडीए है।

आज मेडिकल कॉलेज की क्या हाल है?

सपा सांसद द्वारा की गई विवादित टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जब राज्यसभा की कार्यवाही से वह शब्द हटा दिए गए तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए, यह जो सेना घूम रही है यह उसी तरह की सेना है जो हिटलर ने कभी ट्रूपर्स बनाए थे, अगर कोई घटना घटती है तो उसके लिए मुख्यमंत्री ख़ुद ज़िम्मेदार होंगे। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं हैं। जो बात हम लोग कहते थे वह बात सुप्रीम कोर्ट कह रहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था है ही नहीं। जौनपुर के मेडिकल कॉलेज के संबंध में उन्होंने कहा कि हम लोग तो जौनपुर को अच्छा मेडिकल कॉलेज देना चाहते थे, आज क्या हालत है मेडिकल कॉलेज की? सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार किसी भी मोर्चे पर सही काम नहीं कर रही है। उन्होंने वक्फ संशोधन बिल का विरोध किया। साथ ही कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। 

2027 में हो जाएगा भाजपा का सफाया

उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धिों का जिक्र किया। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा दिया गया लैपटॉप आज भी चल रहा है। बिजली के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरने का काम किया। कहा कि अब बिजली को भी महंगा किया जा रहा है। सिर्फ मीटर लगाने का काम हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भरोसा जताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: नगर विकास मंत्री का हुआ स्वागत | Naya Sabera Network


Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन

 



नया सबेरा का चैनल JOIN करें