Mumbai News: श्री सिद्धिविनायक का दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी | Naya Sabera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। रिलायंस समूह के डायरेक्टर अनंत अंबानी अपने जन्मदिन के अवसर पर श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। अनंत अंबानी ने अपने जन्मदिन पर भगवान श्री सिद्धिविनायक का दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। उनके पिता मुकेश अंबानी भी साथ थे। अनंत अंबानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंदिर ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पुष्पगुच्छ देकर उन्हें शुभकामनाएं प्रदान कीं।
यह भी पढ़ें | Rashifal: मेष से लेकर मीन वालों के लिए कैसा रहेगा 11 अप्रैल का दिन? पढ़ें आज का राशिफल | Naya Sabera Network
ज्ञात हो कि हाल ही में अनंत अंबानी ने 170 किमी की आध्यात्मिक पदयात्रा द्वारका पहुंचकर पूरी की थी। अनंत ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। यात्रा के पश्चात उन्होंने भगवान द्वारकाधीश के प्रति आभार प्रकट किया। बता दें कि फिलहाल वे अपने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े वनतारा के लिए भी चर्चा में हैं। वनतारा वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र है। इस अवसर पर मंदिर के ट्रस्टी महेश मुदलियार, गोपाल दलवी, मनीषा तुपे, सुदर्शन सांगले, कार्यकारी अधिकारी वीणा पाटिल उपस्थित थे।
![]() |
विज्ञापन |