Vasai News : श्रीराम सेवा संस्थान ने आयोजित किया भव्य होली मिलन समारोह | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
वसई। आपसी भाई चारे और प्रेम का संदेश देने वाला एकता सौहार्द का पावन रंगों का पर्व होली के उपलक्ष्य में श्रीराम सेवा संस्थान द्वारा नालासोपारा पूर्व के राजनगर सर्कल के पास आंबेडकर हाल में होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम और भव्यता से मनाया गया। जिसमें समाज में एकता और भाई चारे पर चर्चा परिचर्चा किया गया। इस कार्यक्रम में फाग गीत और गीत संगीत का आयोजन किया गया था जिसमें गायक सुशील मिश्र मासूम, दीपक पांडेय, खुशबू मिश्रा, अजय मिश्र की टीम ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
मौजूद गणमान्य लोगों ने गीत संगीत का रसास्वादन किया कलाकारों द्वारा खूब सारी तालियां भी बटोरी गई। इस मौके पर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर फूलों की होली भी खेली गई।एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए गले से लगाया गया।कार्यक्रम के आयोजक श्रीराम सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल तिवारी ने आते हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमारी टीम द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है ताकि आपसी भाई चारा कायम रहे और होली हमारी संस्कृति की पहचान है आनंद के साथ होली मना कर संस्कृति को कायम रखने का प्रयास किया जाता है।
इस मौके पर कुंवर शैलेन्द्र प्रताप सिंह चेयर परसन एन ई आई डी सी,पूर्व एडवाईजर झारखण्ड सरकार विश्वनाथ दीनानाथ,ओम प्रकाश दुबे डायरेक्टर दुबे मेडिकल कॉलेज,दिनेश त्रिपाठी शिक्षाविद उद्योगपति विद्याधर मिश्र,विनय दुबे अधिवक्ता हाई कोर्ट दिल्ली,आचार्य पवन त्रिपाठी कोषाध्यक्ष सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट मुंबई,प्रमोद मिश्रा भाजपा नेता,चंद्रकांत मिश्र भवन निर्माता मनीष दादा जोशी राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राम्हण सेना,सुरेंद्र मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष राघवेंद्र सेवा मंच,प्रमोद उपाध्याय ब्राह्मण एकता चैरिटी मंच,नागेंद्र तिवारी संस्थापक अध्यक्ष उत्तर भारतीय विकास मंच,मिलिंद घरात पूर्व नगरसेवक वसई विरार महानगरपालिका,महेंद्र पाटिल जिलाध्यक्ष भाजपा,अभय कक्कड़,संदीप मिश्रा जिला सचिव भाजपा वसई विरार शहर,सुनील सिंह महामंत्री उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश,संजय पांडेय महाराष्ट्र प्रदेश सचिव कामगार अघाड़ी, शीतला प्रसाद तिवारी निदेशक यस यस कालेज,रामकेश यादव प्रबंधक पंचम स्कूल,संतोष शुक्ल डायरेक्टर ओम साई एस्टेट, एडवोकेट विवेकानंद पांडेय,राजेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष परशुराम सेना,अशोक ओझा,हरीश मिश्र,डॉ अश्विनी पांडेय,संदीप शुक्ला,भूपेश तिवारी,सुधीर मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)
