BREAKING

UP News: नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार | Naya Savera Network


नया सवेरा नेटवर्क

संतकबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली पुलिस द्वारा  पाक्सो एक्ट थाना मुहली जनपद संतकबीरनगर के मामले में वांछित अभियुक्त नाम पता नकुल यादव उर्फ अभयजीत पुत्र ऋषिमुनी निवासी देवकली कला थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को दिनाँक 11.03.2025 को काली जगदीशपुर से पिड़री जाने वाले मार्ग के पास बगिचे से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। विदित हो कि वादी द्वारा दिनांक 11.03.2025 को थाना महुली पर वादी की नाबालिग नतिनी के साथ दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना मुहली पुलिस द्वारा महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 11.03.2025 को उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। 


*तेज डायग्नोस्टिक सेंटर | नईगंज तिराहा, कुमार पेट्रोल पम्प के सामने, जौनपुर | मो. 7388463806 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें