UP News : लखनऊ मण्डल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल की ओर से कार्यरत महिला कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 8 मार्च 2025 को इंडोर रेलवे अस्पताल, लखनऊ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों की टीम ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस विशेष दिन पर गाड़ी संख्या 13006 हावड़ा अमृतसर एक्स. ट्रेन में “दुर्गा ब्रिगेड” के रूप में महिला टिकट चेकिंग स्टाफ कु. प्रज्ञा सिंह एवं कु. अंजलि एवं गाड़ी संख्या 13010 में कु. शिवांगी त्रिपाठी एवं कु. वर्तिका गुप्ता ने महिला RPF स्टाफ के साथ लखनऊ से पं. दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन तक कमान संभाली I इसी क्रम में मण्डल के अन्य स्टेशनों तथा विभागों में भी इस दिवस के तहत महिलाकर्मियों ने पूर्णरूप से कार्यभार संभाला इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने महिला कर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि आप सभी अपने कार्यक्षेत्र में जिस निष्ठा, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ योगदान दे रही हैं, वह न केवल रेलवे की प्रगति में सहायक है, बल्कि समाज में भी प्रेरणा का स्रोत है। रेलवे के विभिन्न विभागों में आपकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, लखनऊ मंडल में महिला कर्मचारी विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। महिला कर्मी स्टेशन मास्टर, लोको पायलट, ट्रैक मेंटेनर, डीजल शेड एवं वर्कशॉप में इंजीनियर, क्लर्क, रेलवे सुरक्षा बल, नर्सिंग कर्मी/ चिकित्सा, गार्ड आदि पदों पर बखूबी अपना दायित्व निभा रही हैं। इसके साथ ही उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कार्यरत महिला खिलाड़ियों ने देश एवं विदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर मंडल को गौरवान्वित किया है। जिससे हमारा लखनऊ मंडल नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

