UP News : यूपी में होली और ईद पर रखी जाए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: डीजीपी | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने रविवार को रमजान, होली और ईद उल फितर (ईद) के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मातहतों को कड़े निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने कहा कि आज से रमजान शुरू हो गया है। 25 मार्च को होलिका दहन और 26 मार्च दिन शुक्रवार को रंग खेला जाएगा।होली शुक्रवार को पड़ने के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र में पीस कमेटी, धर्म गुरुओं के साथ वरिष्ठ अधिकारी बैठक कर त्योहार से संबंधित समस्त समस्याओं का समाधान समय से करा लिया जाए।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस प्रबंध कर सतर्क दृष्टि रखी जाए। सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को चेक कर ले। नये स्ट्रेटिजिक प्वाइंटों पर स्थापित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। संवेदनशील और अति संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले इलाको में आयोजन स्थल, जुलुस मार्गां पर ड्रोन कैमरे से नजर रखे। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर चौबीस घंटे निगरानी रखे। मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया टीम से समन्वय रखते हुए आपत्तिजनक, भ्रामक पोस्ट का तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाए।



*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*1 ₹ सस्ता-1₹ सस्ता | इंडियन ऑयल (Indian Oil) | पायें अब मार्केट से 1₹ सस्ता पेट्रोल व डीजल | 200 Rs. के ऊपर पेट्रोल एवं 1000 Rs.के ऊपर डीजल की खरीद पर 15 का डिस्काउंट|  प्रभा फिलिंग स्टेशन सुन्दर नगर- जौनपुर  | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें