UP News : प्रथम राष्ट्रपति को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि | Naya Savera Network

UP News : प्रथम राष्ट्रपति को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि | Naya Savera Network
निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शुक्रवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा  का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने राजेन्द्र प्रसाद को सादगी और सरलता की मिसाल बताया। कार्यक्रम में डॉ.सुरेश रस्तोगी ने कहा कि राजेन्द्र प्रसाद ने गांव की पट्टी से देश के सर्वोच्च पद का सफर अपनी योग्यता से ही तय किया। सभा के अध्यक्ष इन्द्र देव त्रिवेदी ने भी राजेन्द्र प्रसाद के कई प्रसंग साझा किए। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना और मंजू लता ने भी अपने शब्दों से राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों में प्रीति सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा,पीयूष गुप्ता राजीव सक्सेना मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।



*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*𝐀𝐃𝐌𝐈𝐒𝐒𝐈𝐎𝐍𝐒 𝐎𝐏𝐄𝐍 𝟐𝟎𝟐𝟓-𝟐𝟔  | 𝗔𝗡𝗝𝗨 𝗚𝗜𝗟𝗟 𝗔𝗖𝗔𝗗𝗘𝗠𝗬 𝗞𝗔𝗧𝗚𝗛𝗔𝗥𝗔, 𝗝𝗔𝗨𝗡𝗣𝗨𝗥 | Contact Now: 7705012959, 7705012955  | Naya Savera Network*
Ad

*👨‍🚀 Gen-Next Space Heroine  at Mount Litera Zee School 🚌 📚 Admission Open NURSERY TO GRADES IX & XI 🟠 Science 🟠 Commerce 🟠 Humanities 🎒 ENROLL TODAY and 🎓 set you children on the path to brighter future 📲 7311171181, 7311171182 📍 Campus Location : Fatehganj, Jaunpur*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें