UP News : जैविक खेती को बढ़ाने को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर दिया विशेष प्रशिक्षण | Naya Savera Network

UP News : जैविक खेती को बढ़ाने को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर दिया विशेष प्रशिक्षण | Naya Savera Network

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 28 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम संयुक्त निदेशा प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी के निर्देशन में किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. एच. आर. मीणा ने केचुआ खाद उत्पादन तकनीक और इससे जुड़े संभावित व्यावसायिक अवसरों की विस्तार से जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. सी.एस. राघव ने जैविक खेती में मृदा पोषण प्रबंधन में वर्मीकम्पोस्ट की भूमिका पर प्रकाश डाला, जबकि फार्म प्रबंधक डॉ. अमित पिप्पल ने एकीकृत कृषि प्रणाली में अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को समझाया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को खेतों में उत्पन्न होने वाले कचरे से जैविक खाद बनाने की विधियों से अवगत कराया और उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म का भ्रमण कराया।



तकनीकी अधिकारी श्रीमती वाणी यादव ने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए आवश्यक कच्चे माल, विभिन्न विधियों और प्रभावी जैव-अजैविक कारकों पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षुओं को बेड निर्माण, खाद पलटने, छानने, पैकिंग और भंडारण की समस्त प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, वर्मीवाश की गुणवत्ता और उसके उपयोग पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह ने जैविक खेती के लाभों पर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे जैविक विधियों से उगाई गई सब्जियों और फलों का स्वाद और पोषण स्तर बेहतर होता है। उन्होंने रासायनिक खेती की तुलना में जैविक खेती के स्वास्थ्य और पर्यावरणीय लाभों पर जोर दिया। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी 28 अभ्यर्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया और जैविक खेती में एक नया कदम बढ़ाने के लिए तैयार हुए। इस कार्यक्रम से न केवल जैविक कृषि को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों और युवाओं को वर्मीकम्पोस्ट उत्पादन के व्यावसायिक अवसरों से भी जोड़ा जा सकेगा।


UP News : जैविक खेती को बढ़ाने को वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन पर दिया विशेष प्रशिक्षण | Naya Savera Network


*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें