Jaunpur News : साहब लाल के नेतृत्व में और मजबूत होगी समाजवादी मज़दूर सभा : अमित यादव | Naya Sabera Network

प्रदेश सचिव बनाए जाने पर हुआ जोरदार स्वागत

नया सवेरा नेटवर्क

Jaunpur News : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की सहमति पर जिले के करंजाकला ब्लाक के निवासी साहब लाल गौतम को प्रदेश सचिव समाजवादी मजदूर सभा नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन समाजवादी मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष धनीलाल श्रमिक ने किया है। समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव अमित यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने श्री गौतम के आवास पर जाकर उनका माल्यार्पण किया और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की।

Samajwadi Mazdoor Sabha will become stronger under the leadership of Saheb Lal: Amit Yadav

पीडीए समाज के महापुरुषों को अपमानित करना बीजेपी के डीएनए में

इस अवसर पर अमित यादव ने कहा कि श्री गौतम के नेतृत्व में आने वाले समय में समाजवादी मज़दूर सभा  और मजबूत होगी और वह पूरी ऊर्जा के साथ समाजवादी पार्टी को शिखर पर ले जाने की भूमिका में नजर आयेंगे। आज दलित समाज पीडीए जन आंदोलन में समाजवादी पार्टी के साथ हैं। पीडीए समाज के महापुरुषों को अपमानित करना बीजेपी के डीएनए में हैं। पीडीए जन पंचायतों के कारण बड़ी संख्या में लोग समाजवादी विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jaunpur News : मच्छरों के आतंक से तंग हैं भाई...कभी नहीं होती नाली की सफाई!

2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

सभी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट किया तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाने का संकल्प लिया। साथ में मजदूर सभा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अजय कुमार यादव, जिला महासचिव मंजय कन्नौजिया, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, दीपक विश्वकर्मा, सुभाष पाल, सेक्टर प्रभारी दारा सिंह चौहान, सेक्टर पर्यवेक्षक मोहम्मद नसीम यीशू हाशमी, ब्लाक उपाध्यक्ष मिठाई लाल यादव, शिवनाथ विश्वकर्मा, बूथ सह प्रभारी सोहराब, जिला उपाध्यक्ष मजदूर सभा अजय यादव एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें