Jaunpur News: सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामफेर यादव का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान | Naya Sabera Network

jaunpur-news-retired-principal-ramfer-yadav-honored-samaras-foundation

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। नेपाल नगर इंटर कॉलेज, मई ,जौनपुर के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल रामफेर यादव का आज मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित शाहपुर सानी गांव में उनके आवास पर सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अवधेश यादव, पूर्व प्रधान संजीव यादव, हृदय नारायण सिंह, सुभाष सिंह, सोनू सिंह, अशोक सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। श्री यादव ने 1987 में व्यायाम शिक्षक के रूप में इस विद्यालय में नियुक्त हुए। 2023 में प्रमोशन द्वारा प्रधानाचार्य बने। अपने विद्यार्थी जीवन में वे कबड्डी और वॉलीबॉल के अच्छे खिलाड़ी रहे।

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें