UP News : डंपर की टक्कर से ऑटाे सवार चार लोगों की मौत, आठ घायल | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

रायबरेली। जिले में लालगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर बरस गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर की ऑटो से टक्कर हाे गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हाे गई। जबकि आठ लोग घायल हैं। पुलिस ने मृतकों की पहचान शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा ने बताया कि जांच में पता चला है कि एक डंपर रायबरेली से लालगंज जा रहा था। वहीं, सवारियों से भरा ऑटो लालगंज से रायबरेली की तरफ आ रही थी। गंगापुर बरस गांव के पास दोनों वाहनाें में टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो सवार चार लोगों की मौत और आठ लोगों की हालत गंभीर हैं। ऑटो में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मृतकों की पहचान की जा रही है। घायलों का इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।




S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें