UP News : हनी सिंह के कॉन्सर्ट में फोन चोरी करने वाले गिरफ्तार | Naya Savera Network

UP News : हनी सिंह के कॉन्सर्ट में फोन चोरी करने वाले गिरफ्तार | Naya Savera Network

नया सवेरा नेटवर्क

लखनऊ। हनी सिंह के म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। मुंबई के रहने वाले खतीब शेख और आकाश ताम्बे को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम ने लूलू मॉल के पास से पकड़ा है। दोनों आरोपियों के पास से 6 चोरी किए हुए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इनमें एक एपल आईफोन 15 प्रो मैक्स भी शामिल है। यह मामला 28 फरवरी 2025 को कूल ब्रिज रिसॉर्ट में आयोजित कॉन्सर्ट का है। आसिम खान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।


पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी मुंबई से फ्लाइट से आए थे और एक महंगे होटल में ठहरे थे। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान रात 8 से 9 बजे के बीच भीड़ का फायदा उठाकर 6 मोबाइल फोन चोरी किए। आरोपियों ने बताया कि वे बड़े गायकों के लाइव कॉन्सर्ट में जाकर मोबाइल चोरी करते हैं और कम कीमत पर बेचकर पैसे आपस में बांट लेते हैं। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 317(2)/317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। रात 1.05 बजे दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खतीब शेख शांताक्रूज पूर्व के निर्मल नगर का रहने वाला है, जबकि आकाश ताम्बे न्यू अंबेवाड़ी जवाहर नगर का निवासी है। दोनों की उम्र 30 वर्ष है।





*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से रंगों के महापर्व होली की सभी प्रदेशवासियो को हार्दिक शुभकामनाएं | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111, 9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Ad

*1 ₹ सस्ता-1₹ सस्ता | इंडियन ऑयल (Indian Oil) | पायें अब मार्केट से 1₹ सस्ता पेट्रोल व डीजल | 200 Rs. के ऊपर पेट्रोल एवं 1000 Rs.के ऊपर डीजल की खरीद पर 15 का डिस्काउंट|  प्रभा फिलिंग स्टेशन सुन्दर नगर- जौनपुर  | Naya Savera Network*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें