National : एमएसएमई पीसीआई के वाईस चेयरमैन बने डॉ. नितिन | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। जाने-माने वित्त एवं कारोबार विशेषज्ञ डाॅ नितिन शर्मा को एमएसएमई पीसीआई, भारत का वाईस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डॉ शर्मा इसके साथ ही राजस्थान राज्य का विशेष प्रभार भी संभालेंगे। गौरतलब हो कि एमएसएमई पीसीआई सूक्ष्म, लघु और मध्यम आकार के उद्योगों के मंत्रालय के अंतर्गत उनकी उनकी विभिन्न योजनाओं के प्रमोशन, सुविधा, लोन एवं विपणन करने का कार्य करता है।
मोदी सरकार का 2047 में विकसित भारत एवं 5 ट्रिलियन इकॉनमी में एमएसएमई पर विशेष जोर है, जिसमें एमएसएमई प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (एमएसएमई पीसीआई) की बड़ी भूमिका रहेगी। भारत सरकार में सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम आकार उद्योग मंत्रालय जीतन राम मांझी के पास है। सन 2030 तक के बड़े विजन के साथ यह काउंसिल कार्य करेगी।

%20Affiliated%20%20Kadipur,%20Ramdayalganj,%20Jaunpu.jpg)