Mumbai News: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रक पलटने से 4 मजदूरों की मौत, 13 घायल | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में सोमवार को तड़के तेज गति से एक ट्रक जा रहा था, जो अचानक पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें सवार चार मजदूरों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना पिशोर घाट इलाके में हुई। ये घटना उस समय हुई जब गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था।
उन्होंने बताया कि ट्रक पर कुल 17 मजदूर सवार थे और पिशोर घाट से जाते समय तेज ट्रक पर चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह वाहन पलट गया। कन्नड़ शहर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया गन्ने से भरा ट्रक कन्नड़-पिशोर घाट क्षेत्र से गुजर रहा था और मजदूर उस पर सवार थे। यह ट्रक घाट क्षेत्र में पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। चार मजदूर गन्ने के ढेर के नीचे मृत पाए गए और दो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
- मृतकों की हुई पहचान