Mumbai News: पूर्व सांसद के पुत्र दुर्गेश सिंह के आकस्मिक निधन से शोक की लहर | Naya Sabera Network

Mumbai News: पूर्व सांसद के पुत्र दुर्गेश सिंह के आकस्मिक निधन से शोक की लहर | Naya Sabera Network

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। पूर्व सांसद हरिवंश सिंह के पुत्र तथा शाहगंज विधानसभा के विधायक रमेश सिंह के छोटे भाई दुर्गेश सिंह का कल रात 42 वर्ष की उम्र में ,करीब 9 बजे नवी मुंबई स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। वे अत्यंत विनम्र, शालीन और मृदभाषी स्वभाव के थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही मुंबई से जौनपुर तक शोक की लहर दौड़ गई। जो भी सुना वह स्तब्ध रह गया। 

आज सुबह तुर्भे श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को आज जौनपुर के कई कार्यक्रमों में भाग लेना था, सारे कार्यक्रमों को निरस्त करते हुए वे शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए रात में ही नवी मुंबई पहुंच गए।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत अनेक नेताओं ने कृपाशंकर को फोन कर दुर्गेश सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी,वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, कुंवर जय सिंह, पूर्व विधायक बाबा दुबे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, उद्योगपति चित्रसेन सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार आदित्य दुबे, पत्रकार राजकुमार सिंह, अनिल गलगली, ठाकुर उग्रसेन सिंह समेत अनेक लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।


*Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2025-26 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें