Mumbai News : राघवेंद्र सेवा मंच के वार्षिक महोत्सव में सम्मानित की गईं 6 विभूतियां | Naya Sabera Network
वसई (महाराष्ट्र)। हिंदुत्व और सनातन धर्म के प्रचार और प्रसार को लेकर 29 वर्षों से अनवरत समर्पित संस्था राघवेंद्र सेवा मंच द्वारा रविवार को नालासोपारा पूर्व के अंबाबाड़ी स्थित डिवाइन हाई स्कूल में आयोजित 26वें वार्षिक महोत्सव में 6 विभूतियों को राघवेंद्र धर्म शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया।
ये विभूतियां की गई सम्मानित
सम्मान पाने वाले लोगों में शिवसेना शिंदे गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाबचंद दुबे, प्रखर पत्रकार और यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी, हिंदी भाषी जनता परिषद के अध्यक्ष विश्वनाथ दुबे, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष तथा भाजपा नेता आचार्य पवन त्रिपाठी और शिवसेना उत्तर भारतीय संगठन के मुंबई प्रमुख जयप्रकाश सिंह शामिल रहे। वसई विरार शहर महानगरपालिका के पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक अस्वस्थ होने के कारण कार्यक्रम में नहीं पहुच पाए उनका सम्मान चिन्ह पूर्व सभापति नीलेश देशमुख को दिया गया।
सुबह से लेकर देर रात तक चला कार्यक्रम
संस्था द्वारा सुबह 10 बजे से 2 बजे तक मेडिकल चेकअप, 10 बजे से सुंदरकांड पाठ दोपहर 2 बजे महाआरती शाम 5:30 बजे से भजन संध्या 7:30 बजे से अतिथि सत्कार तथा 9 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला किए। मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा पूर्व सांसद रमेश दुबे, नालासोपारा विधानसभा के विधायक राजन नाईक, उत्तर भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता डॉ. योगेश दुबे, भारतीय सदविचार मंच के संस्थापक व मुख्य मार्ग दर्शक डॉ. राधेश्याम तिवारी, वसई विरार शहर महानगरपालिका के पूर्व महापौर रूपेश जाधव उपस्थित रहे।
कई हस्तियां रहीं उपस्थित
विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक-थाना तुलिंज विजय जाधव, अध्यक्ष उत्तर भारतीय संघ युवा मोर्चा संजय सिंह, शिवसेना नेता व वरिष्ठ समाजसेवी नवीन दुबे, पूर्व सभापति वसई-विरार शहर मनपा भरत मकवाना, पूर्व सभापति वसई-विरार शहर मनपा नीलेश देशमुख, पूर्व सभापति वसई-विरार शहर मनपा श्रीमती सरिता प्रमोद दुबे, जनरल सेक्रेट्री-फिल्म स्टूडियो अलाइड मजदूर यूनियन गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण सेना मनीष जोशी, श्रीमती प्रीति उपाध्याय, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जताया आभार
सम्मानित अतिथियों में भाजपा नेता जेपी सिंह, भवन निर्माता आशीष मिश्रा, पूर्व नगरसेवक सचिन देसाई, भाजपा जिला सचिव अमित दुबे, राष्ट्रीय संघटक शिवसेना अशोक तिवारी, नरेंद्र पाठक, सभाजीत मिश्रा, अध्यक्ष भारतीय सदविचार मंच डॉ. शिवश्याम तिवारी, केडी शर्मा, मनीष दुबे, प्रभात सिंह (बबलू) उपस्थित रहे। अंत में राघवेंद्र सेवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें : सभी राइस मिलर को DM ने दिए सख्त निर्देश, पढ़िए पूरी खबर
विज्ञापन |