Mumbai News : औरंगजेब का गुणगान करने वालों पर शिवसेना यूबीटी ने साधा निशाना | Naya Savera Network
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे ) ने औरंगजेब का गुणगान करने वालों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों को औरंगजेब हीरो नजर आ रहा है, ऐसे लोग कृपा करके पाकिस्तान चले जाए। पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति संभाजी महाराज हमारे असली हीरो हैं, जिन्होंने तमाम यातनावों को सहते हुए भी हिंदुत्व का सर झुकाने नहीं दिया। जिन्होंने हमेशा धर्म की रक्षा की, वही हमारे आराध्य देव हैं। औरंगजेब एक आतताई और निरंकुश लुटेरा था। ऐसे लोगों की महिमा मंडन करने वाले साफ तौर पर देशद्रोही हैं। दुबे ने कहा कि औरंगजेब की मजार एक कोढ़ की तरह है, जिसे उखाड़ फेंक देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज की सेना में बड़े पदों पर देशभक्त मुसलमान थे, जिन्होंने औरंगज़ेब का डटकर मुकाबला किया था। आनंद दुबे ने कहा कि जिन लोगों को औरंगजेब प्रतापी राजा नजर आता है, उन्हें सम्मान पूर्वक पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।