Mumbai News : विद्रोही महाराज की मांग, युवा राष्ट्र संत के रूप में सम्मानित हों आचार्य धीरेंद्र शास्त्री | Naya Savera Network



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। वर्तमान समय में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा मानव समाज के कल्याण हेतु अनेक सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। आदिवासी इलाकों में कही स्कूल तो कहीं अस्पताल के अलावा गरीबों की हरसंभव मदद करने में जुटे हुए हुए हैं। 

उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए मानव धर्माचरण समिति ( रजि.) मुम्बई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ( विद्रोही महाराज) ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को युवा राष्ट्र संत से सम्मानित किया जाय। प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में मानव धर्माचरण समिति मुंबई के संस्थापक अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ( विद्रोही महाराज) ने बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ग्रामीण इलाकों में स्कूलों के माध्यम से भावी पीढ़ी को शिक्षा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। 

इसके अलावा आदिवासी इलाकों में कैंसर अस्पताल के माध्यम से गरीबों और आदिवासीयों की सेवा कर रहे हैं। इसके साथ साथ 251 आदिवासी कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन करने में प्रमुख भूमिका निभाई है। उनके इन ऐतिहासिक कार्यों को संज्ञान में लेते हुए देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को युवा राष्ट्र संत से सम्मानित किए जाने की मांग की है।






S S PUBLIC SCHOOL | (10+2 Affiliated to the C.B.S.E. New Delhi) | Affiliation No.: 2132085 | Contact Us On: 7380691111, 9453567111 | SIDDIQPUR, JAUNPUR-222003  | Naya Savera Network
Ad


*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
AD

*Admission Open - Session: 2025-26 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* *Admission Open - Session: 2025-26 - Nursery to IX & XI - Streams Available: Maths, Bio, Commerce & Humanities | Admission form Available At the School Office | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Affiliation No.: 2131740 to CBSE New Dehli | Contact-9956972861, 9956973761  | Naya Savera Network* Ad
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें